बिलासपुर ! विश्व थैलेसीमिया दिवस पर जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के द्वारा श्री गुरुनानक स्कूल सभागार में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जज्बा के प्रमुख संजय मतलानी के नेतृत्व में थैलेसीमिया मुक्त समाज स्वस्थ समाज के तहत बिलासपुर शहर में थैलेसीमिया ग्रसित बच्चों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान महादान के तहत सभी समाज के 150 लोगों ने रक्तदान किया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि में डॉ. रामकृष्ण कश्यप, डॉ. श्रीकांत गिरी, राउंड टेबल से कुलदीप साहू, विशिष्ट अतिथियों में प्रमुख अमर बजाज, कैलाश मलघानी, मनीष लाहोरानी, अमित संतवानी, मुकेश मूलचंदानी, महेश दुबे उपस्थित हुए। रक्तदान के महत्व के बारे में छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी बोर्ड ने के पूर्व डायरेक्टर अमर बजाज ने कहा कि रक्तदान है महादान आपका एक यूनिट खून, किसी के लिए जिंदगी और घर की पूरी खुशियाँ लाता है।

शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को उपहार स्वरूप हेलमेट,पहिया लर्निंग लायसेंस,सुविधा कार्ड सभी डोनर्स को दिया गया।इस मौके पर राउंड टेबल बिलासपुर के द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी जीवनरक्षक दवाइयाँ वितरित कि गईं। इसमें शाहेदा फाउंडेशन,ख्वाब वेलफेयर फाउंडेशन, कैलाश मार्केटिंग, छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया सोसायटी का विशेष सहयोग रहा। शिविर को सफल बनाने में अब्दुलहुसैन वनक, अदनान वनक, प्रदीप साहू, सुश्री सेजल पटेल, मनिवेश सिंह, ललित साहू, अनिर्बन बैनर्जी, ऋतुराज सिंह, विक्की बजाज, संदीप वस्त्रकार, शंकर राठौर, अमल जैन, विजय वाधवानी, विजय पोपटानी, मनीष यादव, राहुल देव कश्यप, हरेश मोटवानी, नितीश सांडे, नमन साहू, महेंद्र पात्रे, कमल सचदेव ऋषभ आडवाणी, कमल टेकचंदानी, अभिषेक पमनानी, आकाश यादव, केशव आडवाणी, हरीश साहू, लखन गंगवानी, पूजा प्रभुवानी, शुभम प्रभुवानी इत्यादि का सहयोग प्राप्त हुआ।
