दानापुर में एटीएम कक्ष में चल रही थी हेयर कटिंग की दुकान, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आया बैंक प्रशासन
दानापुर (अखंड सत्ता)
बिहार के दानापुर में भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम कक्ष में नाई द्वारा बाल काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया और बैंक प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी।
बताया जा रहा है कि एटीएम केंद्र के भीतर ही नाई ग्राहकों के बाल काटता दिखाई दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही पर सवाल उठाए। मामले की जानकारी मिलते ही एसबीआई कर्मी मौके पर पहुंचे और संबंधित दुकान से एटीएम का बोर्ड हटवा दिया गया।
घटना के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर एटीएम जैसी संवेदनशील जगह का इस प्रकार उपयोग कैसे होने दिया गया। बैंक अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा भविष्य में ऐसी स्थिति न बने इसके लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।
