देश :- एक तरफ जहां लाखों छात्र सड़कों पर उतरकर न्याय की मांग कर रहे हैं और मामले की जांच CBI को सौंपी गई है, वहीं सांसद चंद्रशेखर ने पाखंड और अंधविश्वास को लेकर व्यवस्था पर तीखा कटाक्ष किया है।
बाबाओं के महिमामंडन पर निशाना साधते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा, “CBI के चक्कर में क्यों पड़ रहे हो, सीधे धीरेंद्र शास्त्री (बागेश्वर धाम) के पास जाओ। वो पर्ची निकालकर बता देंगे कि किस ने NEET का पेपर लीक किया है।”
सांसद का यह बयान सीधे तौर पर उन ढोंगी बाबाओं और अंधविश्वासी व्यवस्था पर एक राजनीतिक चोट है, जिन्हें अक्सर सत्ता और मीडिया का संरक्षण प्राप्त होता है। इस बयान के जरिए उन्होंने यह सवाल उठाया है कि जो बाबा टीवी पर लोगों का भविष्य बताने और हर समस्या का समाधान करने का दावा करते हैं, वे देश के 24 लाख से ज्यादा छात्रों के भविष्य से हुए इस बड़े खिलवाड़ पर चुप क्यों हैं?
चंद्रशेखर आजाद के इस स्पष्ट और तीखे बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। देश भर के युवा और बहुजन समाज के लोग उनके इस बयान का भारी समर्थन कर रहे हैं और अंधविश्वास के खिलाफ इसे एक करारा तमाचा बता रहे है
यह खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है इस खबर की पुष्टि हमर संगवारी नहीं करता है
