यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हिंदी दिवस के अवसर पर स्पष्ट कहा है, “आप सभी को हिंदी दिवस की अनंत शुभकामनाएं।
हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान और संस्कारों की जीवंत धरोहर है।
यह आयोजन राजभाषा के प्रति राष्ट्रीय कर्तव्य और संवैधानिक प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है।
सरकारी कामकाज, तकनीक, शिक्षा और प्रशासन में हिंदी एवं सभी भारतीय भाषाओं के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में केंद्र सरकार सतत प्रयासरत है।

इस कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ मर्यादित, पटना; मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय, भारत संचार निगम लिमिटेड, बिहार दूरसंचार परिमंडल, पटना; तथा अपर महानिदेशक दूरसंचार का कार्यालय, बिहार एलएसए, पटना सहित अनेक विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मयोगियों की सक्रिय सहभागिता रही।
सभी माननीय सदस्यों, अधिकारियों एवं सहभागी संस्थानों के सहयोग और समर्थन के लिए हार्दिक आभार।
राजभाषा हिंदी को जन-जन की भाषा बनाने हेतु सामूहिक प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
