सेंधवा: लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय लुंबिनी नेपाल एवं लाल बहादुर शास्त्री संपर्क महाविधालय महराजगंज उ.प्र., सिद्धार्थ विश्वविद्यालय उ.प्र.एवं कालिंदी प्रकाशन आजमगढ़ उ.प्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार दिनांक 15 एवं 16जून हेतु आईसीसीआर लुंबनी बौद्ध विश्वविद्यालय कैंपस नेपाल हेतु सेंधवा जिला बड़वानी म.प्र के शिक्षक डॉ श्री विजय पाटिल को आमंत्रित किया गया है। श्री विजय पाटिल उक्त सेमिनार में शिक्षा में आर्टिफिशियल ईटिलीजेंस ( Ai) की भूमिका पर अपना शोध आलेख पत्र प्रस्तुत करेंगे। दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार हाईब्रिड मोड़ पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक श्री अमित कुमार दुबे निदेशक उच्च शिक्षा विभाग बिहार शासन एवं प्रो डॉ माणिक रत्न शाक्य कुलपति लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय लुंबिनी नेपाल, प्रो कविता शाह कुलपति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु उ.प्र प्रमुख अतिथि होगे। श्रीमती निर्मला वर्मा दीदी, प्रीति पटेल, ज्योति पाटिल, हेमलता शिवहरे, शिंदे दीदी, डॉ नीलिमा पवार एवं महिला मंडल गायत्री परिवार सेंधवा तथा
श्री एस एस राणा, मनोज मराठे, मनोज पाटिल, सेंधवा काव्य मंच, गायत्री परिवार सेंधवा, कुनबी पाटिल समाज सेंधवा द्वारा बधाई प्रेषित की गई।
