भाजपा कार्यालय से इलेक्ट्रिक वाहन से पहुंचे पदाधिकारी, ऊर्जा संरक्षण का दिया संदेश…..
रीवा। विंध्य विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति तथा उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह और संजय तीर्थवानी ने बुधवार को रीवा स्थित संभागायुक्त कार्यालय में औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया।
सामान्य वातावरण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विंध्य क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया गया,
कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व सभी पदाधिकारी भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने संगठन के प्रेरणास्रोत महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए, इसके बाद चिरहुला नाथ सरकार के दरबार में दर्शन-पूजन कर विंध्य क्षेत्र की समृद्धि, खुशहाली और विकास की कामना की।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि प्राधिकरण पदाधिकारी इलेक्ट्रिक वाहन से संभागायुक्त कार्यालय पहुंचे, जिसे पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के संदेश के रूप में देखा गया,
पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से चर्चा में उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी ने कहा कि विंध्य विकास प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता क्षेत्र के समग्र विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना होगी, उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और अधोसंरचना जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, उन्होंने आगे यह भी कहा कि विंध्य क्षेत्र और सतना जिले से जुड़े विकासात्मक मुद्दों को गंभीरता के साथ उठाया जाएगा तथा क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं को गति देने का प्रयास किया जाएगा,
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, इस दौरान विंध्य के संतुलित, समावेशी और दीर्घकालिक विकास के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया गया…….
