बिलासपुर :- विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्वदर्शन भवन, शुभम विहार ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र, एवं बिलासपुर सिंधी युवक समिति द्वारा 100 पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज एवं मनीष लाहोरानी के अनुसार एक पेड़ माँ के नाम 🌿🍃प्रकृति को प्रणाम आओ मिलकर धरा सजाएं, 🌲पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाएं इसी सन्दर्भ में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर सायं 5 बजे रिवर व्यू कॉलोनी, गार्डन नं. 2 एवं 3 (लेबर क्वार्टर के सामने एवं E-25 के सामने वाला गार्डन), कोनी, बिलासपुर मे

ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र, की सरीता दीदी, समिति के सदस्यों एवं कालोनी के सदस्यों ने ‘एक पेड़, सौ उपकार’ के संकल्प के साथ शहर को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दिया। और सबने मिलकर 100 पौधे रोपकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प दोहराया। बीके सरिता दीदी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में पांच पौधे जरूर लगाना चाहिए एक पौधा यहां लगाए ओर चार पौधे अपने घर में लगाए पांच तत्वों से मिलकर हमारा शरीर बना है, हर एक पेड़ इन पांच तत्वों का काम करता है और हमें जीवन प्रदान करता है पेड़ों की रक्षा जीवन की सुरक्षा इस पौधे को सिर्फ लगाना नहीं है बल्कि उनकी देखभाल भी करनी है जैसे हम घर में अपने बच्चों की देखभाल करते हैं जब तक 👦वह बड़ा ना हो जाए, हर पोधे को खाद पानी देना है और बीच बीच में आकर चेक करना है कि सही तरीके से पोधा बढ़ रहा है कि नहीं बढ़ रहा है इन बातों का ध्यान देना है

इस कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के रूप में माननीय न्यायाधीश श्री शैलेश तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक श्री अमर बजाज, समिति के अध्यक्ष श्री मनीष लाहोरानी, संरक्षक मनोहर खट्वानी, मुख्य सलाहकार सुनील आहुजा, कोषाध्यक्ष मुकेश मूलचंदानी,ने दीप प्रज्वलित कर गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर बाम्हकुमारी प्रजापति बहनों द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर गीता वचन के पोस्टर देकर पाखर पहनाकर स्वागत कर सम्मान किया

बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी केंद्र के भाई और सामाजिक कार्यकर्ता मोहल्ले वासी सिंधी युवक समिति के सदस्य जन उपस्थित थे प्रमुख है, गोविंद बतरा मनोहर खटवानी नीरज गेमनानी गोविन्द दुसेजा, आदित्य शुक्ला , अमित संतवानी , सनी लाहोरानी, प्रकाश मनचंदा राजेंद्र राजपूत हिरु छुघानी राज भाटिया रवि बजाज अनमोल खत्री केशव आडवाणी लखन मतलानी निखिल रावलानी इस पूरे कार्यक्रम को हमर संगवारी के संपादक विजय दुसेजा ने विशेष रूप से पहुंचकर कवर किया

