बिलासपुर जिले :- तखतपुर_ समाज में आने वाली पीढ़ी को अपना जीवन व्यवस्थित रूप से जीना होगा आज कल भाग दौड़ की जिंदगी में वैवाहिक जीवन केवल रस्म बनता जा रहा है और आने वाली पीढ़ी वैवाहिक जीवन को गंभीरता से नही लेती और यहीं कारण है कि विवाह के कुछ समय पश्चात ही वैवाहिक जोड़े में मतभेद आने लगता है इस बात को ध्यान में रखते हुए रायपुर में 12 जुलाई को युवाओं के लिए मोटिवेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है

जहां नवविवाहित दंपत्ति के साथ ऐसे युवा बच्चें जो वैवाहिक उम्र के करीब है उन्हें मोटिवेट करने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त शिविर की तैयारीयों में पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष राजा बजाज, प्रदेश महासचिव अमर बजाज संयोजक सुंदर बजाज, प्रमुख सलाहाकार अनेश बजाज, ने उपस्थित होकर तखतपुर के सिंधी समाज के प्रमुखों से भेंट की तथा बताया कि रायपुर में आयोजित बजाज परिवार द्वारा इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रत्येक पंचायत के युवाओं, युवतीयों वैवाहिक दंपत्ति और समाज प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है जिसमें प्रत्येक समाज के अध्यक्ष और पदाधिकारी भी शामिल होंगे। पूज्य सिंधी पंचायत तखतपुर के अध्यक्ष मुरली गागवानी ने कहा कि समाज के लिए यह प्रयास अनुकरणीय है इस अवसर पर सुरेश मंदानी, राकेश मंदानी, मुरली रमानी, टेकचंद कारड़ा उपस्थित रहे। तखतपुर समाज के सदस्यों का पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत के पदाधिकारीयों द्वारा शाल श्रीफल से सम्मानित किया। और बजाज परिवार के प्रदेश महासचिव अमर बजाज ने सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया
