शदाणी युवा मण्डल दुर्ग द्वारा रेल्वे स्टेशन दुर्ग मे शदाणी दरबार जल आश्रम जल सेवा (प्याऊ) शुरू की गई।

दुर्ग : शदाणी दरबार तीर्थ के वर्तमान पीठाधीश पूज्य संत श्री डॉ युधिष्ठिर लाल साहेब जी आशीर्वाद एवम कर कमलो से रेल्वे स्टेशन दुर्ग मे शदाणी दरबार जल आश्रम ( ठंडे पानी का निशुल्क प्याऊ) की जल सेवा 22 अप्रैल 2023 से रोजना सुबह 8 से शाम 6 बजे तक चालू है वर्ष 2014 से हर साल गर्मी के दिनो मे रेल्वे स्टेशन दुर्ग मे अप्रैल से जून माह तक ये जल सेवा होती है जिसमे शदाणी दरबार जल सेवा समिति एवम सिन्धी समाज के लगभग 60 सेवादारी जिसने सभी वर्ग, बच्चे, युवा, बुर्जुग अलग -अलग ग्रुप में सुबह 8 से शाम 6 बजे तक रोजाना सेवा करते है ट्रालियों के द्वारा जनरल बोगियो मे सफर करने वाले यात्रियो को उनकी बोगी तक ठंडा जल पहुंचा के पिलाया जाता है , रोजाना हजारो यात्रियो को इस जल सेवा का लाभ मिलता है इस पुनीत कार्य मे हमें रेल्वे प्रशासन का पूरा सहयोग मिलता है।