बिलासपुर :- भगवान शिव को समर्पित अधिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का विशिष्ट महात्म्य है इसी धार्मिक व आध्यात्मिक महात्म्य को दृष्टिगत करते हुए नागपुर के सेवा भावी दंपति श्री व श्रीमती नम्रता प्रवीण जैन द्वारा अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर स्वजनों यथा माधुरी अग्रवाल , काव्यांश अग्रवाल व समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल के सदस्यों राजकुमारी आहुजा , रेखा आहुजा जी आश्रम संचालक श्याम तिवारी जी के सहयोग सानिध्य में बिलासपुर स्थित सुवाणी शांतिधाम सुखाश्रम निवासी प्रभु जनों में भोजन प्रसाद , फल फ्रूट , छाछ मिष्ठान व दैनिक उपयोग की वस्तुएं भेंट कर उनसे शुभाशीष प्राप्त की ,,,,, इस पावन तिथि पर भगवान शिव से समाज , परिवार व वैश्विक सुख शांति व समृद्धि सदभावना की कामना करते हुए समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल के संयोजक सतराम जेठमलानी ने बताया कि शांति धाम आश्रम में प्रायः ऐसे बुजुर्ग निवास रत हैं जिन्हें आश्रम प्रमुख रेखा आहुजा जी द्वारा शहर के अलग अलग स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन या सड़क किनारे फुटपाथ पर अस्त व्यस्त अवस्था में पड़े होने पर उनका रेस्क्यू कर समुचित उपचार पश्चात् जरूरी औपचारिकताओं और सहूलियतों के साथ शांति धाम के पारिवारिक सदस्य के रूप में आश्रय दिया गया है।
