
बिलासपुर। ग्राम मेण्ड्रा में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं वार्षिक श्राद्ध का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के प्रथम दिन सोमवार को धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। कलश यात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया और इस धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर पूरे उत्साह के साथ शामिल हुईं। धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन कथावाचक पंडित नरेश कुमार तिवारी ने व्यासपीठ से श्रीमद् भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन किया। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से प्रभु इच्छा (हरि इच्छा) तक किया जाएगा।
यह आयोजन स्वर्गीय विनोद निर्मलकर की पुण्य स्मृति में कराया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य यजमान मुकेश-राधिका, संतोषी रजक, विन्दाप्रसाद, सरोज, सालिक, परदेशी, लक्ष्मीनाथ, धर्मेंद्र, सुनील, रूपेश, आशीष, अमित, महेंद्र, जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्वजन उपस्थित रहे।
*
भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ..**बिलासपुर।* ग्राम मेण्ड्रा में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं वार्षिक श्राद्ध का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के प्रथम दिन सोमवार को धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। कलश यात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया और इस धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर पूरे उत्साह के साथ शामिल हुईं। धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन कथावाचक पंडित नरेश कुमार तिवारी ने व्यासपीठ से श्रीमद् भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन किया। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से प्रभु इच्छा (हरि इच्छा) तक किया जाएगा।यह आयोजन स्वर्गीय विनोद निर्मलकर की पुण्य स्मृति में कराया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य यजमान मुकेश-राधिका, संतोषी रजक, विन्दाप्रसाद, सरोज, सालिक, परदेशी, लक्ष्मीनाथ, धर्मेंद्र, सुनील, रूपेश, आशीष, अमित, महेंद्र, जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्वजन उपस्थित रहे।
