दिल्ली :- निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सुबह 7:30 बजे से लाल साईं मंदिर, जनकपुरी में सेवा का सुंदर आयोजन किया गया।

भक्तों एवं राहगीरों को दूध लस्सी, समोसे, केले और कचौड़ी का प्रसाद वितरित किया गया, जिसका लगभग 2000 लोगों ने लाभ उठाया।
हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं हमारे युवा भक्त श्री निखिल ककवानी जी का, जिन्होंने पूरी छबील की सामग्री sponsor करके अपनी सेवा अर्पित की। साथ ही हमारे समर्पित सेवाधारियों श्री हरीश भंभानी व उनकी धर्मपत्नी, जगदीश नाथानी, हर्षा वासु एवं उनकी बहन, निशा वासवानी, रानी भंभानी, रुक्मणी जी, हेमा असरानी, ज्योति गंगवानी, दीपक जेटवानी, निर्मल भगत, नरेश मसंद, हरीश नावानी, जगदीश अंबवानी, कुशल लालवानी और दलीप गुलाबानी, हमारे मंदिर के पंडित सोमनाथ व सेवादार राजीव जी का भी दिल से धन्यवाद, जिन्होंने contribution in kind और अपनी valuable sewa देकर इस आयोजन को सफल बनाया। 🌸
सच्ची सेवा, सच्ची भक्ति और मिल-जुलकर किया गया प्रयास ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।
साईं सब पर अपनी कृपा बनाए रखें।
