
बिलासपुर, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी, राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा बिलासपुर इकाई के जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप खेंडेलवाल , संजय मित्तल, संगठन महामंत्री परमजीत उबेजा एवं पदाधिकारियों द्वारा आज राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस (CA Day) के गौरवशाली अवसर पर स्थानीय सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट्स) का आत्मीय सम्मान किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में कैट बिलासपुर के प्रमुख पदाधिकारियों ने शहर सीए एसोसिएशन के अध्यक्ष मंगलेश पांडेय, सीए सुरेन्द्र अग्रवाल, सीए कपिल सचदेव , सीए मीनल डे के साथ साथ शहर के वरिष्ठ एवं युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर उनकी निरंतर सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर कैट बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने देश और व्यापार जगत के विकास में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका को रेखांकित किया। कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स न केवल कर (Tax) और वित्तीय मामलों के विशेषज्ञ हैं, बल्कि वे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ और व्यापारियों के सबसे भरोसेमंद वित्तीय मार्गदर्शक भी हैं।व्यापार और अर्थव्यवस्था के वित्तीय मार्गदर्शक हैं सीए:
कैट बिलासपुर के पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा, “चाहे जीएसटी (GST) का सरलीकरण हो, आयकर का सही नियोजन हो या व्यापार का विस्तार—हर मोड़ पर सीए समुदाय ने व्यापारियों का मार्गदर्शन किया है। एक मजबूत वित्तीय अनुशासन स्थापित करने और भारत को आत्मनिर्भर व विकसित बनाने में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का योगदान अतुलनीय है।
“सीए समुदाय ने जताया आभार:सम्मान से अभिभूत होकर उपस्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने कैट बिलासपुर की इस अनूठी पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि व्यापारी और सीए एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। व्यापार जगत की प्रगति से ही देश की प्रगति जुड़ी है, और वे व्यापारियों को हर संभव तकनीकी व वित्तीय सहयोग देने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
