
माननीय श्री तोखन साहू जी,बिलासपुर के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री ” पहुना” कार्यक्रम के अंतर्गत बिलासपुर प्रेस क्लब में पधारे थेप्रेस क्लब आगमन पर बुके देकर उनका स्वागत किया गयापत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने बताया कि एक पंच का चुनाव लड़कर उन्होंने अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत की विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने निरंतर आगे बढ़ते हुए विधायक फिर सांसद का चुनाव लड़ा और वे विजयी हुए और उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से दिल्ली का बुलावा आया,उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था वे अत्यंत अचंभित भी थे कि मुझे पी.एम.ओ.से बुलावा आया है,वहां पहुंचकर उन्हें तब विश्वास हुआ जब उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए बुलाया गया,इस तरह वे बिलासपुर से केंद्रीय राज्य मंत्री बने,अपनी दिनचर्या एवं कार्यशैली के अनछुए पहलुओं के बारे में भी पत्रकारों को उन्होंने बताया,अंत में शाल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया गयाइस अवसर पर राजकुमार कलवानी संपादक,जनसंदेश प्रेस बिलासपुर,प्रदेश अध्यक्ष,इंडियन नेशनल स्माॅल न्यूज पेपर्स एलायंस फोरम,”इंसाफ” के द्वारा बुके देकर उनका अभिनंदन किया गया
