
बिलासपुर के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को प्रेस क्लब बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘हमर संगवारी’ समाचार पत्र की प्रति भेंट की गई। इस अवसर पर हमर संगवारी के प्रधान संपादक विजय दुसेजा ने केंद्रीय राज्य मंत्री को समाचार पत्र की प्रति सौंपते हुए क्षेत्र के जनहित से जुड़े मुद्दों, विकास कार्यों तथा पत्रकारिता की भूमिका पर संक्षिप्त चर्चा की।केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने हमर संगवारी द्वारा समाज, प्रदेश और आमजन से जुड़े विषयों को प्रमुखता से प्रकाशित करने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि निष्पक्ष एवं सकारात्मक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए समाचार पत्र की टीम को शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर पूज्य सिंधी महापंचायत बिलासपुर के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजेश कुमार छुगानी, बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार भी उपस्थित रहे।हमर संगवारी परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि आगे भी समाचार पत्र जनहित, समाज सेवा और विकास से जुड़े विषयों को पूरी जिम्मेदारी एवं निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाता रहेगा।
