
मुलाकातबिलासपुर।पूज्य सिंधी सेंट्रल महापंचायत बिलासपुर के उपाध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी राजेश कुमार छुगानी ने छत्तीसगढ़ शासन के राज्य मंत्री डॉ. सलीम राज से सौजन्य मुलाकात कर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।मुलाकात के दौरान समाज हित, जनकल्याण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। राजेश कुमार छुगानी ने समाज में सेवा, एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत बनाने के लिए शासन के सहयोग की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।राज्य मंत्री डॉ. सलीम राज ने भी समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए जनहित से जुड़े प्रयासों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।यह सौजन्य भेंट समाज सेवा, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक रही। इस अवसर पर दोनों ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
