
बिलासपुर।
पूज्य सिंधी महापंचायत बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी राजेश शुगानी ने प्रेस क्लब बिलासपुर में बिलासपुर के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर राजेश शुगानी ने केंद्रीय राज्य मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। मुलाकात के दौरान समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। सामाजिक विकास, जनकल्याण एवं समाज के विभिन्न वर्गों के हितों से संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
राजेश शुगानी ने समाज की एकता, सेवा और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया तथा कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
यह सौजन्य भेंट सौहार्द, सामाजिक समरसता और जनसेवा के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक रही।
