
*बिलासपुर।** ब्रह्माकुमारीज़ के मेडिकल प्रभाग द्वारा संचालित *नशामुक्ति रथ* *ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी* के मार्गदर्शन में *खालसा उच्चतर माध्यम विद्यालय, गुरुनानक स्कूल, दयालबंद क्षेत्र, तोरवा तथा स्मृति वन गार्डन* पहुँची। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों को नशे और मोबाइल की बढ़ती लत से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए राजयोग मेडिटेशन एवं श्रेष्ठ संस्कार अपनाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के दौरान *दयालबंद एवं तोरवा क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों ने नशामुक्त, व्यसनमुक्त एवं संस्कारवान भारत के निर्माण का संकल्प लिया।वहीं खालसा पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती कुशवाहा* ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और नशामुक्त जीवनशैली का संदेश देने के लिए ऐसे कार्यक्रम समय की आवश्यकता हैं।अभियान में *बी.के. ज्ञाना बहन, बी.के. शशि बहन, बी.के. गायत्री बहन, बी.के. पूर्णिमा बहन एवं राकेश भाई* ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
