
, जहरीले सांप से कटवाकर की पति की हत्या, पत्नी सहित 4 गिरफ्तार।*दामिनी ने अतुल को दूध में नींद की गोलियां खिलायी, वह बेहोश हो गया तो सपेरों से खरीदा जहरीला सांप लाकर अतुल को उससे डंसवाया. पुलिस ने दामिनी, तुषार और दो सपेरों को गिरफ्तार किया है। दामिनी और अतुल ने लंबे इश्क के बाद 2019 लव-मैरिज की थी. उनके एक 6 साल का बेटा भी है. दोनों एक स्कूल चलाते थे. स्कूल के ड्राइवर तुषार से दामिनी को “पुन: प्यार” हो गया. हत्या के षड़यंत्र को कामयाब करके तुषार और दामिनी अतुल का 20 लाख का लाइफ इंश्योरेंस भी डकारना चाहते थे।
