
उमरिया (अखंड सत्ता)। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से शुक्रवार को दुखद खबर सामने आई। धमोखर बफर परिक्षेत्र में एक बाघ शावक का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पार्क प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृत शावक के शरीर पर चोट एवं संघर्ष के निशान मिले हैं। प्रारंभिक तौर पर बाघों के बीच आपसी संघर्ष की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता जांच और आवश्यक परीक्षण के बाद ही चल सकेगा।
वन विभाग की टीम मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी है। मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है।
