
जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने अर्पित की श्रद्धांजलिरीवा/कपसा (अखंड सत्ता)। ग्राम कपसा में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रदीप सोहगौरा के एकादश कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं सादगी के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।कार्यक्रम में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, देवतालाब विधायक गिरीश गौतम, त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी, राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मंजुलता तिवारी, कांग्रेस नेत्री अरुणा तिवारी, पूर्व विधायक के.पी. त्रिपाठी, त्रियुगीनारायण भगत शुक्ला, मऊगंज भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, भाजपा नेता एवं जनपद सदस्य कवी तिवारी, नईगढ़ी नगर परिषद अध्यक्ष नागिता गुप्ता, एस.एस. तिवारी, सरपंच लाल बहादुर पटेल (नरैनी) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर क्षेत्र के संविदाकारों के साथ लोक निर्माण विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी दिवंगत प्रदीप सोहगौरा को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।उपस्थित जनों ने प्रदीप सोहगौरा के सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव क्षेत्र के विकास तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए लोगों ने कहा कि उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
