
उमरिया | मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर उमरिया की होनहार छात्रा याना सचदेव ने नीट-2026 परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में शानदार सफलता हासिल की है। याना ने परीक्षा में 99.4 परसेंटाइल प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे उमरिया जिले को गौरवान्वित किया है। याना ने इसी वर्ष कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा भी लगभग 94 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। बोर्ड परीक्षा के साथ नीट जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर इतनी बड़ी सफलता हासिल करना उनकी लगन और निरंतर मेहनत का प्रमाण माना जा रहा है। याना के पिता अनिल रमेश सचदेव एक सफल कारोबारी हैं, जबकि उनकी माता सुनिता सचदेव गृहिणी हैं। परिवार ने हमेशा याना को पढ़ाई के लिए सकारात्मक माहौल और पूरा सहयोग दिया, जिसका परिणाम आज इस शानदार उपलब्धि के रूप में सामने आया है। मुख्यालय स्थित जुड़वा ब्रदर्स के संचालक पिता अनिल सचदेव पिता रमेश सचदेव ने कहा कि बेटी याना ने पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ तैयारी की। हमें उसकी मेहनत पर हमेशा भरोसा था। यह सफलता उसी के अथक प्रयासों का परिणाम है। हम उसकी इस उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं और उसके उज्जवल भविष्य माता श्रीमती सुनीता सचदेव ने भावुक होकर कहा कि बेटी ने दृढ़ संकल्प लें दिन-रात मेहनत की और कभी हार नहीं मानी और परम पिता परमेश्वर की असीम कृपा से सफलता प्राप्त की । उसकी सफलता हर उस विद्यार्थी के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए ईमानदारी से प्रयास करता है। हमें उस पर बहुत गर्व है। याना की इस सफलता पर प्रियजनों , परिवार, रिश्तेदारों ,मित्रों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं , हार्दिक बधाईयां दी हैं जिनके हम आभारी हैं परमात्मा का शुक्रिया जिनकी असीम कृपा हम सब पर बनी हुई है। जिले में समाज में उनकी उपलब्धि चर्चा का विषय बनी हुई है।
