
गौ माता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा गौ संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के द्वितीय चरण का आयोजन 27 जुलाई 2026 को किया जा रहा है। इस अवसर पर देशभर के जिला मुख्यालयों में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से गौ माता के संरक्षण और सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।इसी क्रम में बिलासपुर जिले में राम मंदिर, तिलक नगर से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में विजय मंत्र का संकीर्तन, गौ यज्ञ, शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा राम मंदिर, तिलक नगर से प्रारंभ होकर कलेक्टर कार्यालय, नेहरू चौक तक जाएगी।आयोजन का मुख्य उद्देश्य गौ माता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपना, गौ संरक्षण एवं संवर्धन, गौवंश की रक्षा, गोवंश की घर वापसी तथा गौ आधारित कृषि के लिए केंद्रीय कानून बनाए जाने की मांग को प्रभावी रूप से शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है।आयोजकों ने समस्त सामाजिक, धार्मिक एवं गौ-सेवा से जुड़े संगठनों तथा आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर गौ माता के प्रति अपनी श्रद्धा और सेवा भावना का परिचय दें।नंदी महाराज की पावन उपस्थिति एवं आशीर्वाद के साथ यह अभियान गौ सेवा, धर्म और समाजहित के संकल्प को और मजबूत करने का संदेश देगा।आयोजक: सर्व समाज जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़ एवं धर्मरक्षक नंदी बाबासंपर्क: 7208177332, 9827174403, 9827164870
