
स्वामी प्रेम प्रकाश आश्रम में माढ़र वाली माता रानी का भव्य स्वागत, सत्संग और भक्ति का दिया संदेश
बिलासपुर। सरकंडा स्थित स्वामी प्रेम प्रकाश आश्रम में मां संतोषी मां वैभव लक्ष्मी धाम, माढ़र से पधारीं माढ़र वाली माता रानी का स्वामी टेऊराम सेवा मंडली के सदस्यों एवं महिला समिति द्वारा पुष्पवर्षा, आरती एवं जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया। आश्रम का वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो उठा।
आश्रम पहुंचते ही माता रानी ने सबसे पहले मंदिर में मत्था टेककर प्रभु का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात अपने आशीर्वचन में उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को सत्संग की महिमा बताते हुए कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है, इसलिए इसे व्यर्थ न गंवाकर भक्ति, सिमरन, सेवा और धर्म-कर्म में लगाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने शरीर और बाहरी सुंदरता को संवारने के लिए लाखों रुपये खर्च करता है, बार-बार आईने में अपना चेहरा देखता है, लेकिन आत्मा को सुंदर बनाने का प्रयास बहुत कम लोग करते हैं। आत्मा की वास्तविक सुंदरता सत्संग, प्रभु सिमरन, सेवा और सद्कर्मों से ही प्राप्त होती है।
माता रानी ने एक प्रेरणादायक कथा के माध्यम से बताया कि जो व्यक्ति नियमित रूप से सत्संग सुनता है और उसके उपदेशों को अपने जीवन में अपनाता है, उसके घर में सुख-शांति, प्रेम और समृद्धि का वास होता है तथा ईश्वर की विशेष कृपा बनी रहती है।
इस अवसर पर उन्होंने अनेक भक्ति-रस से परिपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी, जिन्हें सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। विशेष रूप से उनके द्वारा प्रस्तुत भजन—
“उठो मुसाफिर बिस्तर बांधो, गाड़ी आने वाली है।
हरि नाम की टिकट कटवा लो, घंटी बजने वाली है।”
—ने उपस्थित श्रद्धालुओं को जीवन की क्षणभंगुरता का संदेश देते हुए प्रभु भक्ति और नाम सिमरन के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने आरती की पल्लोव पाया, प्रसाद वितरण किया गया आए हुए सभी भक्त जिन्होंने माता रानी का आशीर्वाद लिया इस अवसर पर स्वामी प्रेम प्रकाश आश्रम सेवा समिति के द्वारा माता रानी का सम्मान किया गया,
पूज्य सिंधी पंचायत कशयप कॉलोनी के अध्यक्ष भाई साहब जगदीश जज्ञासी ने भी फूलों का गुलदस्ता देकर माता रानी का स्वागत किया सिंधु विद्या मंदिर समिति के अध्यक्ष कैलाश शयामनानी ने भी फूलों का गुलदस्ता देकर माता रानी का स्वागत किया आशीर्वाद लिया हमर संगवारी के संपादक विजय दुसेजा ने भी माता रानी का 💐पुष्प देकर स्वागत किया और आशीर्वाद लिया,
आज के इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में स्वामी टेऊराम सेवा मंडली स्वामी प्रेम प्रकाश आश्रम सेवा समिति , माढ़र वाली माता रानी बिलासपुर के सभी भक्तजनों का विशेष सहयोग रहा
