
खेरालू शहर में स्थित भगवान श्री झूलेलाल मंदिर का 16वां वार्षिक पाटोत्सव शनिवार, 18 जुलाई 2026 को अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस धार्मिक महोत्सव में स्थापित भगवान श्री गणपति दादा, श्री हनुमान दादा, श्री साईं बाबा तथा भगवान श्री झूलेलाल जी की शास्त्रोंक्त विधि-विधान से भव्य पूजा-अर्चना की गई।पूजा के दौरान श्री गणपति दादा की पूजा श्री गिरीश रामनानी, श्री हनुमान दादा की पूजा श्री सुरेश अंगनानी, श्री साईं बाबा की पूजा श्री चंद्रेश तुलसानी तथा भगवान श्री झूलेलाल जी की अर्चना-पूजा श्री आकाश आसनानी ने की। शास्त्री श्री प्रशांत भाई दवे ने शास्त्रोंक्त विधि और मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करवाई।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सिंधी समाज के नवयुवकों ने एकजुट होकर प्रयास किया। इनमें श्री सुरेश अंगनानी, श्री आकाश आसनानी, श्री हितेश अंगनानी, श्री भरत वासवानी, श्री जगदीश वासवानी, श्री हरेश हेमनानी, श्री जयेश देवनानी, श्री भगवान दास धनजानी, श्री चंद्रेश तुलसानी, श्री गोविंद रामनानी, श्री रामू करमचंदानी, श्री परेश रामनानी, श्री मनीष धनजानी, श्री विशाल रामनानी, श्री राहुल शामनानी, श्री जयप्रकाश हेमनानी, श्री किशन तुलसानी, श्री पिंकू लिमनानी, श्री अमित रामनानी तथा श्री लखन रामनानी सहित सभी साथियों ने मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया था।पाटोत्सव के दिन सुबह 8 से 10 बजे तक पूजा-अर्चना की गई, जिसके पश्चात 10 बजे छप्पन भोग (अन्नकूट) के दर्शन रखे गए थे। शाम 7 बजे से बहिराणा (भजन-कीर्तन) का कार्यक्रम आयोजित हुआ और तत्पश्चात रात 9 बजे से महाप्रसाद (भोजन) का आयोजन किया गया।इस आयोजन को सफल बनाने में श्री झूलेलाल सेवा मंडल का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इसमें टोपू भाई लिमनानी, राजू भाई रामनानी, मोहन भाई रामनानी, राजू भाई वासवानी, प्रकाश भाई सिंधी (जिगर किराना स्टोर, प्रकाश ट्रेडिंग कंपनी), जामनदास वासवानी, लच्छू भाई वासवानी, आकाश भाई आसनानी, जैकी कलवानी, किशोर भाई रामनानी, विजय भाई लुहाणा, रमेश भाई सबनानी, परेश भाई रामनानी, जगदीश ठक्कर, जमना दास रामनानी, जीतू भाई भगवानी, हरेश भाई लुहाणा, नारी भाई अंगनानी तथा समाज के सभी भाइयों-बहनों ने एकत्रित होकर श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता के वातावरण में पूरे पाटोत्सव को धूमधाम से मनाया।जय झूलेलाल…
