
’, कहा— “हौसले हों तो हर सपना मुकम्मल होता है
“बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक नगरी बिलासपुर के लिए गर्व का एक और सुनहरा पल सामने आया है। शहर की बेटी और बहू एंजेल चौकसे ने अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘Mrs. India International Queen Alluring 2026’ का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम कर लिया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है।प्रतियोगिता में दुनिया के अलग-अलग देशों से आई प्रतिभागियों के बीच एंजेल ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, भारतीय संस्कार और प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों का दिल जीत लिया। यह जीत उनके वर्षों के समर्पण, अनुशासन और लगातार किए गए संघर्ष का परिणाम मानी जा रही है।इस सफलता के बाद एंजेल ने कहा कि यह ताज केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं के सपनों की जीत है, जो जिम्मेदारियों के बीच भी अपनी पहचान बनाने का साहस रखती हैं। उन्होंने कहा कि “जीवन में उम्र कभी भी सफलता की सीमा तय नहीं करती। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और खुद पर भरोसा हो, तो हर मंजिल हासिल की जा सकती है।”उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने सपनों को परिस्थितियों के हवाले न करें। परिवार और करियर दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ना संभव है, बशर्ते आत्मविश्वास और मेहनत कभी कम न हो।एंजेल चौकसे ने अपनी इस उपलब्धि के पीछे पति रितेश चौकसे, बेटी विनस चौकसे, माता-पिता, सास-ससुर, प्रशिक्षकों और पूरे परिवार के सहयोग को सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि अपनों का विश्वास ही उन्हें हर चुनौती से लड़ने की प्रेरणा देता रहा।विश्व स्तर पर मिली इस उपलब्धि के बाद बिलासपुर में खुशी का माहौल है। शहर के लोगों ने एंजेल चौकसे को बधाई देते हुए इसे पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण बताया। एंजेल ने भी अपनी इस सफलता को प्रदेश की हर बेटी और महिला को समर्पित करते हुए कहा कि “सपने देखने का अधिकार सभी को है, उन्हें पूरा करने का साहस भी हर किसी के भीतर होता है।”
