अभाविप बिलासपुर ने हिन्दू बहनों को मुफ्त दिखाई “द केरला” फिल्म।

बिलासपुर : इस समय फिल्म द केरला स्टोरी काफी चर्चा में बनी हुई है, फिल्म द केरला स्टोरी भारत के सभी सिनेमाघरों में बीते शुक्रवार रिलीज हुई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर महानगर के करीबन 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने एक साथ यह मूवी देखी। फिल्म देखने के बाद महानगर मंत्री हेमांशु कौशिक ने कहा कि यह मात्र एक फिल्म नहीं है, यह हमारे देश के बहन-बेटियों के साथ बीती हुई दुखद घटना है। केंद्रीय विश्वविद्यालय अध्यक्ष दुष्यंत साहू ने कहा कि फिल्म के माध्यम से केरल की वास्तविक परिस्थिति को बताया गया है कि किस प्रकार देश में जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, जो की सरासर देश की आत्मा के साथ खिलवाड़ है। इस अवसर पर प्रांत सह संगठन मंत्री श्री महेश साकेत, विभाग संगठन मंत्री श्री यज्ञदत्त, विभाग संयोजक आयुष तिवारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शुभम पाठक, सीयू मंत्री इंदीवर शुक्ला, एनिरोज टोडर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूमिका चंद्रा, समीक्षा, आकांक्षा, अंशु, उर्वशी, साक्षी, कृष्णी सहित अन्य मौजूद रहे।