*शिव अनुराग भवन में पिताश्री ब्रह्मा बाबा की डायरेक्ट पालना प्राप्त वरिष्ठ राजयोगी ने सभी को दिए ब्लेसिंग कार्ड के साथ प्रसाद*
*बिलासपुर।* ब्रह्माकुमारीज़ *शिव अनुराग भवन* में विशेष आध्यात्मिक क्लास का आयोजन किया गया जिसमें 1962 से 1969 तक *साकार पिताश्री ब्रह्मा बाबा की पालना प्राप्त वरिष्ठ राजयोगी एवं संस्था के साइंटिस्ट एंड इंजीनियर विंग के अध्यक्ष भ्राता बीके मोहन सिंघल जी* ने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में राजयोग मनुष्य को आत्मबल, मानसिक शांति और श्रेष्ठ संस्कार प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि वास्तविक विजय दूसरों पर नहीं, बल्कि अपने मन, बुद्धि और संस्कारों पर विजय प्राप्त करने में है। योगबल के अभ्यास से व्यक्ति नकारात्मक विचारों, क्रोध, अहंकार और तनाव पर नियंत्रण पाकर सकारात्मक एवं संतुलित जीवन जी सकता है। उन्होंने ब्रह्मा बाबा के जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि पवित्रता, शांति, मधुरता और कर्तव्यनिष्ठा ही सच्चे योगी की पहचान है।
भ्राता मोहन सिंघल ने सभी को निंदा छोड़कर शुभभावना अपनाने, परमात्म स्मृति में रहने तथा दैनिक जीवन में फरिश्ता स्वरूप का अभ्यास करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं में परिवर्तन लाए, तो परिवार, समाज और राष्ट्र में सकारात्मक परिवर्तन स्वतः दिखाई देगा।
इस अवसर पर *ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी* ने कहा कि साकार ब्रह्मा बाबा की पालना प्राप्त वरिष्ठ भाई का मार्गदर्शन सभी के लिए प्रेरणादायी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधकों ने भाग लिया तथा अंत में सभी ने भाई जी से ब्लेसिंग कार्ड के साथ प्रसाद प्राप्त किया ।
