रायपुर। हसमुख व्यक्तित्व की धनी, मिलनसार एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय अधिवक्ता टि्विंकल मनवानी को भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला विधि प्रकोष्ठ में मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
टि्विंकल मनवानी की सामाजिक सक्रियता, सेवा भावना एवं कार्यों को देखते हुए पार्टी संगठन ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है। नई जिम्मेदारी मिलने पर टि्विंकल मनवानी ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान की बात है। वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी तथा संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का निरंतर प्रयास करेंगी।
टि्विंकल मनवानी को नई जिम्मेदारी मिलने की जानकारी समाज एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचते ही उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया। समाज जनों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगी।
यह जानकारी वरिष्ठ समाजसेवी एवं पार्टी कार्यकर्ता मोनू आहूजा ने दी।
हमर संगवारी परिवार की ओर से भी
टि्विंकल मनवानी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं
भवदीय
विजय दुसेजा
