बिलासपुर सदर बाज़ार स्थित शर्लिन ज्वैलर्स के सामने आज कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT – कैट) बिलासपुर टीम द्वारा “जय वंदेमातरम् संगठन” की भव्य कावड़ यात्रा का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्वागत किया गया। इस धार्मिक उत्सव के दौरान पूरी टीम ने कावड़ियों पर उत्साहपूर्वक फूलों की बारिश की और उनकी सेवा के लिए शीतल पेय का वितरण किया।
इस अवसर पर कैट बिलासपुर के जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने कहा, “आज का यह दृश्य अद्भुत और अलौकिक था। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा बिलासपुर शहर शिवमय हो चुका है और हर नागरिक आस्था की इस पावन नदी में डुबकी लगा रहा है। शिवभक्तों की सेवा करना हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है।
“इस गरिमामयी आयोजन में कैट और स्थानीय व्यापारिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी तथा सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उपस्थित प्रमुख जनों में:
हीरानंद जयसिंह (अध्यक्ष, कैट बिलासपुर)
आशीष अग्रवाल (कोषाध्यक्ष, कैट बिलासपुर)
दिलीप खंडेलवाल (कार्यकारी अध्यक्ष)
कमल सोनी (अध्यक्ष, सराफा एसोसिएशन
इसके साथ ही कैट टीम और व्यापारी नेताओं में श्रीकांत पांडे, सुरेंद्र अजमानी, विष्णु गुप्ता, सनी सलूजा, राजेश सैनी, चंदन कनोडिया, प्रवीण सलूजा, प्रमोद वर्मा, नितिन सलूजा, हरदीप होरा, संतोष पांडे, अरविंद वर्मा, अनिल राघवानी, सुशील छाबड़ा सहित सदर बाज़ार के समस्त व्यापारी बंधु उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाया।
हीरानंद जयसिंह
अध्यक्ष
कैट बिलासपुर
