के कॉनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT), बिलासपुर इकाई द्वारा ‘बिजनेस 3.2 – ए न्यू एरा ऑफ बिजनेस’ के तहत “वोकल फॉर लोकल” विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन होटल टोपाज (लिंक रोड) में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैट बिलासपुर के अध्यक्ष श्री हीरानंद जयसिंह ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों के बीच आपसी सामंजस्य बढ़ाना, व्यापार का विस्तार करना और स्थानीय उद्योगों की समस्याओं को शासन तक पहुँचाना था।
रोस्टर शीट का विमोचन और अतिथियों का स्वागतकार्यक्रम के दौरान कैट बिलासपुर टीम द्वारा एक विशेष रोस्टर शीट का विमोचन (विमोचन कार्यक्रम) भी किया गया। इस बैठक में बेलतरा विधानसभा के विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में शामिल हुए। उनके साथ ही विशिष्ट अतिथियों (Special Guests) में श्रीमती हर्षित पांडे प्रदेश मंत्री भाजपा,प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री प्रवीण झा जी और होटल सूर्या व रॉयल स्वीट्स के डायरेक्टर श्री सुनील छाबड़ा जी , कैट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी, राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा, कैट प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व बिलासपुर प्रभारी राकेश ओचवानी, राम मदान, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल , बलराम रोहरा उपस्थित रहे।
मंच संचालन और समस्याओं पर खुलकर चर्चा
इस पूरे भव्य कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन संगठन महामंत्री
श्री विष्णु गुप्ता द्वारा किया गया।बिलासपुर जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम के मूल उद्देश्य वोकल फॉर लोकल और लोकल टू ग्लोबल पे बताया सभी और स्वागत उद्बोधन दिया उसके उपरांत उपस्थित सभी व्यापारियों ने एक-दूसरे से परिचय साझा किया और बिजनेस नेटवर्किंग को मजबूत करने पर बल दिया। इसके बाद, व्यापारियों ने मुख्य अतिथि विधायक सुशांत शुक्ला के समक्ष उद्योग जगत और स्थानीय व्यापार की प्रमुख समस्याओं को रखा:बिजली की समस्या: उद्योगों और दुकानों में निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की गई, ताकि उत्पादन और व्यापार प्रभावित न हो।साउथ के लिए सीधी फ्लाइट की मांग: व्यापारियों ने बिलासपुर से दक्षिण भारत (South India) के लिए हवाई सेवा (Flight) शुरू करने की पुरजोर मांग की। उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत बेहतर चिकित्सा सुविधाओं (Medical Facilities) और एजुकेशन हब होने के कारण बिलासपुर के परिवारों और व्यापारियों के लिए बेहद जरूरी है।विधायक ने समस्याओं के त्वरित निवारण का दिया भरोसाव्यापारियों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने अपने उद्बोधन में सभी समस्याओं के त्वरित निराकरण (जल्द समाधान) का तरीका बताया। उन्होंने व्यापारियों को उनकी सामूहिक आर्थिक शक्ति और आत्मनिर्भर भारत में उनके योगदान से अवगत कराया। विधायक ने आश्वासन दिया कि वे इन मांगों को शासन स्तर पर मजबूती से उठाएंगे ।
‘हर घर तिरंगा’ और ‘भारतीय व्यापार महोत्सव’ का आह्वानआगामी राष्ट्रीय पर्व को देखते हुए हीरानंद जयसिंह , जितेन्द्र गांधी , राजू सलूजा ने कार्यक्रम में “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान को लेकर भी व्यापारियों को जागरूक किया गया और हर व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही, दिल्ली में आयोजित होने वाले आगामी भव्य ‘भारतीय व्यापार महोत्सव’ के बारे में भी विस्तार से जानकारी साझा की गई और बिलासपुर के व्यापारियों को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया ।कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने जताया आभारकार्यक्रम के सफल समापन पर कैट बिलासपुर के कोषाध्यक्ष श्री आशीष अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया (Gratitude Express किया) और कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न भेट किया एवं पदाधिकारियों एवं सभी व्यापारी साथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम में हरदीप होरा , प्रमोद वर्मा , प्रवीण सलूजा, नितिन सलूजा , सुरेंद्र अजमानी, मुकेश लालचंदानी, कैलाश भीमनानी, लक्ष्मी अनंत , राजेन्द्र सिंह , भरत ऋषि , भरत केरवानी, विशाल विधानी महिला टिम से कोषाध्यक्ष फिरोज आलिम , सईदा वनक, भूमिका डोडेजा , अर्चना गौस्वामी , बबीता ताम्रकर , रोशनी दीक्षित , बरखा रानी सिंह मोनिका बोड़के कैट सदस्य के व्यापारी बंधु उपस्थित रहे
हीरानंद जयसिंह
अध्यक्ष
कैट बिलासपुर
9827108951u
