देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के एक उच्च स्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में रेल भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान संगठन ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (SECR) रेलवे जोन से जुड़ी प्रमुख समस्याओं और यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए एक विस्तृत सुझाव व मांग पत्र रेल मंत्री को सौंपा है।

कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी,राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा , बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह , कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप खेंडेलवाल, संजय मित्तल, सुरेंद्र अजमानी, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल , महामंत्री अनिल राघवानी, परमजीत उबेजा, प्रमोद वर्मा, प्रवीण सलूजा , नितिन सलूजा, हरदीप होरा, विष्णु गुप्ता ,राजेश सैनी, चंदन कनोडिया, सज्जन अग्रवाल, सुनील रॉय , अनिल गुप्ता , श्रीकांत पांडे, संतोष पांडे, ने बताया कि रेल मंत्री के साथ हुई बैठक सकारात्मक रही। संगठन ने छत्तीसगढ़ और देश के रेल यात्रियों के हित में निम्नलिखित प्रमुख मांगें रेल मंत्रालय के समक्ष रखी हैं:प्रमुख मांगें और सुझाव:ट्रेन विस्तार: रायपुर से सिकंदराबाद (12772) के बीच चलने वाली ट्रेन का विस्तार कर इसे बिलासपुर से प्रारंभ किया जाए।
नई स्टील एक्सप्रेस: दुर्ग से हावड़ा के बीच एक नई ‘स्टील एक्सप्रेस’ ट्रेन शुरू की जाए। यह मांग वर्षों से लंबित है और यह मार्ग भिलाई, राउरकेला और टाटा जैसे तीन बड़े स्टील प्लांटों को जोड़ता है।
नई सुपरफास्ट ट्रेन: बिलासपुर से इंदौर के लिए (रायपुर, बिलासपुर, नागपुर, भोपाल होते हुए) एक नई सुपरफास्ट ट्रेन की शुरुआत की जाए।
फेरे बढ़ाना: बिलासपुर से हापा (22940) के बीच चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के फेरे बढ़ाकर इसे सप्ताह में कम से कम तीन दिन चलाया जाए।
ट्रेनों की लेटलतीफ़ी पर रोक: बिलासपुर जोन से गुजरने वाली यात्री ट्रेनें कई घंटों की देरी से चल रही हैं। नई लाइन बिछाने और उदारीकरण के कार्यों के बीच ऐसा सामंजस्य बैठाया जाए जिससे यात्रियों को परेशानी न हो और ट्रेनें समय पर चलें।सीनियर सिटीजन कंसेशन: कोरोना काल में बुजुर्गों को मिलने वाली ‘सीनियर सिटीजन ट्रेन टिकट छूट’ को स्थगित कर दिया गया था, जिसे तुरंत फिर से बहाल किया जाए की माँग की गई ।कैट की बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह , कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल और संगठन महामंत्री परमजीत सिंह उबेजा ने उम्मीद जताई है कि रेल मंत्रालय इन मांगों पर गंभीरता से विचार करेगा जिससे छत्तीसगढ़ और देश के लाखों यात्रियों व व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
हीरानंद जयसिंह
अध्यक्ष कैट बिलासपुर
9827108951
