
रायपुर, 22 अक्टूबर 2026:राजभवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शदाणी दरबार की संत माता हासी देवी साहिबा जी की स्मृति में ₹200 का विशेष स्मारक सिक्का जारी किया, जो उनके आध्यात्मिक योगदान और मानवता के प्रति समर्पण को सम्मान देता है।इस अवसर पर सिंधी समाज के श्री हीरानंद जयसिंह ने कहा कि यह संपूर्ण सिंधी समाज के लिए अत्यंत गौरव और ऐतिहासिक सम्मान की बात है, जो आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देगा।कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, संत डॉक्टर युधिष्ठिर लाल साहेब, सांसद शंकर लालवानी, विधायक भगवान दास सबनानी, महामंडलेश्वर संत हंसराम जी और छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, मुख्य सचिव विकासशील, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना सहित वरिष्ठ अधिकारी, पूज्य शदाणी दरबार के सदस्य सहित देशभर से आए हुए जनप्रतिनिधि और सिंधी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
