
रायपुर। माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने आज रायपुर स्थित राज भवन में सिंधी समाज की पूज्य संत एवं शदाणी दरबार की पंचम पीठाधीश माता हासी देवी जी की स्मृति में ₹200 के स्मारक सिक्के का विमोचन किया। यह अवसर माता हासी देवी जी के आध्यात्मिक योगदान, सेवा भावना और मानव कल्याण के प्रति समर्पण को स्मरण करने का गौरवपूर्ण क्षण रहा।माता हासी देवी जी ने अपने आध्यात्मिक जीवन और सेवाभावी कार्यों के माध्यम से समाज को प्रेम, सदभाव, करुणा और मानवता का संदेश दिया। उनकी प्रेरणादायी शिक्षाओं ने सदैव लोगों को सेवा, भक्ति और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है।माता हासी देवी जी की स्मृति में जारी यह स्मारक सिक्का उनके महान आध्यात्मिक जीवन एवं समाज के प्रति योगदान के सम्मान का प्रतीक है। यह सिक्का आने वाली पीढ़ियों को भी उनके आदर्शों, सेवा भावना और मानव कल्याण के संदेश से परिचित कराता रहेगा।माता हासी देवी जी की प्रेरणादायी विरासत सदैव समाज का मार्गदर्शन करती रहेगी। राष्ट्रपति द्वारा स्मारक सिक्के का विमोचन सिंधी समाज के लिए श्रद्धा, गौरव और सम्मान का महत्वपूर्ण अवसर है।इस आयोजन में राज्यपाल रमेन डेका,प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , शदाणी दरबार के संत डॉक्टर युधिष्ठिर लाल साहेब, इंदौर के सांसद शंकर लालवानी भोपाल के विधायक भगवान दास सबनानी सिंधी समाज के महामंडलेश्वर संत हंसराम जी छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ जन सामान्यी जन एवं रायपुर के विधायक , व मंत्री उपस्थित थे
