
अमर अग्रवाल ने समितियों का किया स्वागत , मां दुर्गा को किया नमन
बिलासपुर। नवरात्रि पर्व के समापन पर माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के अवसर पर शहर में भव्य झांकियां निकाली गईं। इन झांकियों में माँ जगदंबा के अनेक दिव्य एवं मनमोहक स्वरूपों के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस दौरान विभिन्न दुर्गा समितियों एवं श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया गया। नगर विधायक अमर अग्रवाल के द्वाराढोल-नगाड़ों की गूंज, माता रानी के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच माँ दुर्गा की झांकियां निकाली गईं। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विसर्जन के दौरान भक्तों ने नम आंखों से माँ जगदंबा को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।नवरात्रि के नौ दिनों तक पूरा शहर माँ दुर्गा की भक्ति, श्रद्धा और आस्था में सराबोर रहा। पूजा-अर्चना, आरती और विभिन्न धार्मिक आयोजनों के माध्यम से भक्तों ने माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। विसर्जन के साथ ही नवरात्रि उत्सव का समापन हुआ, लेकिन भक्तों के मन में माँ के प्रति आस्था और भक्ति का भाव बना रहा।इस पावन अवसर पर माँ जगदंबा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की गई। माँ दुर्गा की कृपा समस्त श्रद्धालुओं और उनके परिवारों पर सदैव बनी रहे, यही मंगलकामना की गई
