द इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA) बिलासपुर सेंटर द्वारा समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल के सानिध्य में सुवाणी स्पेशल स्कूल टिकरा पारा में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मां भारती की पूजा अर्चना और वंदे मातरम् की करतल ध्वनि के बीच आमंत्रित अतिथि गण भारतीय वास्तुकार संस्थान के सदस्यों द्वारा ध्वजारोहण किया गया ,,
इस अवसर उपस्थित सम्मानीय नागरिक बंधुओं , पालक गण व स्पेशल छात्र छात्राएं जो कि बोलने सुनने में असमर्थ पर सोचने समझने में गति शील स्पेशल विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए IIA चेयर पर्सन नीना असीम जी कहा कि ये विशिष्ट बच्चे प्रकृति रचित इन्द्रधनुष के सातवें रंग है और इनकी उपस्थिति ही प्राकृतिक रंगों को सम्पूर्ण करती है,,,,
इस पावन पर्व पर स्कूल के विचार वान बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए आर्किटेक्ट एसोसिएशन के सदस्यों नीना असीम, अंचित भंडारी, विवेक कुमार यादव, सुमित अग्रवाल, अंजली अग्रवाल, मोनीश आनंद साहू, जय जेठमलानी , विपुल देसपांडे , अखिलेंद्र जैन ने फल फ्रूट मिष्ठान , कॉपी किताब व उपयुक्त खेल सामग्री वितरित करी ,,,,,,,,
कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथि आर्किटेक्ट अंचित भंडारी ने कहा कि द इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स बिलासपुर सेंटर इस विद्यालय के कम से कम 3 बच्चों को एडॉप्ट कर उनका साल भर का शैक्षणिक व्यय वहन करेगा IIA की इस नेक पहल की भूरि भूरि सरहाना करी ,,,,,,
कार्यक्रम संयोजन कर्ता आर्किटेक्ट विवेक यादव जी ने अपने संबोधन में समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल के संयोजक गण सतराम जेठमलानी , रेखा आहुजा व हंगर फ्री बिलासपुर के सदस्य गण नवीन पंजवानी , विकास घई , श्याम तिवारी , सरिता सिंग , सुवाणी स्पेशल स्कूल के शिक्षक गण व समस्त स्टॉफ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने प्रेरक वक्तव्य में कहा कि आर्किटेक्ट एसोसिएशन बिलासपुर चेप्टर समाज और विशेषतः ऐसे स्पेशल छात्र छात्राओं के प्रति सदा संवेदन शील बन सहयोग करता रहेगा ।
जय हिंद
*द इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स बिलासपुर सेंटर।
