माढ़र, जिला रायपुर। मां संतोषी मां वैभव लक्ष्मी धाम में अखंड मां ज्वाला देवी ज्योत के 18वें स्थापना दिवस का आयोजन भक्तों ने बड़े हर्षोउल्लास और श्रद्धाभाव के साथ किया। दिनभर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ देर रात तक भक्ति कार्यक्रमों की धूम रही।
स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह 10 बजे दुग्धाभिषेक किया गया। इसके बाद सुबह 11 बजे सत्यनारायण कथा और दोपहर 12 बजे हवन का आयोजन हुआ। पूजा-अर्चना के पश्चात भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
रात्रि 8 बजे से देर रात 1 बजे तक भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। इसमें ग्वालियर, मध्यप्रदेश से पहुंचे प्रसिद्ध गायक सागर-विशाल ब्रदर्स एंड पार्टी ने सिंधी एवं हिंदी भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मां लक्ष्मी एवं मां संतोषी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित एवं आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

गायक सागर और विशाल ने “आ मां आ, तुझे दिल ने बुलाया है, तू है मेरा सहारा” तथा “ओ माढ़र वाली मैया, तेरा दर बड़ा सुहाना” जैसे भजनों सहित अनेक भक्तिमय गीत प्रस्तुत किए। भजनों की धुन पर छोटे बच्चों एवं बच्चियों ने भी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित श्रद्धालुओं ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्थापना दिवस का केक काटकर भक्तों को प्रसाद स्वरूप खिलाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर की ओर से सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की गई।
कार्यक्रम का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण भी किया गया, जिसे हजारों लोगों ने घर बैठे देखा। स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माढ़र पहुंचे।
इस अवसर पर रायपुर के संत साई जलकुमार मंसद जी
छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी, विनोद संतवानी, अनिल जोतसिंघानी, अमर चंदनानी, राजू चंदनानी, मनीष आहूजा, प्रकाश विरानी, ओम प्रकाश सोनवानी एवं जीतू नेभवानी सहित अनेक समाज जन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे और माता रानी का आशीर्वाद लिया।
आयोजन को सफल बनाने में मां संतोषी मां वैभव लक्ष्मी धाम मंदिर के सभी सेवादारियों का विशेष सहयोग रहा। जिनमें प्रमुख है
प्रेम बिरनानी राजू बिरनानी, राहुल प्रीतवनी रतन जयसिंघ भारत जयसिंघ, जितु बिरनानी, मोहन अहूजा अमित आहुजा, संतु अमन तरलेजा प्रकाश गजवानी अभिषेक बाबू बिरनानी,
विकी टेकवानी विक्रम केवलानी , रोहित तेजवानी कपिल वासवानी, गोविंद गजवानी देवेश सितलानी,
विजय रहेजा, क शिवानी परिवार कांकेर बाबू राम चंदानी मायनक रामचंदानी तुशार पंजवानी, नंदलाल पोपटानी, कोमल पाहुजा
सेवापथ से प्रहलाद खेमानी पुरी टीम,
मंढ़ार माता रानी मंदिर की महिला मंडल समिति एवं बालक मंडली की पुरी टीम का सहयोग रहा
कार्यक्रम को कवर करने के लिए ‘हमर संगवारी’ के संपादक विजय दुसेजा विशेष रूप से बिलासपुर से माढ़र पहुंचे और पूरे आयोजन की कवरेज की तथा माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह जानकारी दरबार के प्रमुख सेवादारी प्रेम बिरनानी ने दी।
