बिलासपुर। बिलासपुर सराफा एसोसिएशन द्वारा दिलीप खंडेलवाल और सुरेंद्र अजमानी के कैट का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान छ.ग. सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी एवं सराफा एसोसिएशन के सचिव श्रीकांत पाण्डेय, कोषाध्यक्ष रौनक साव, कार्यकारणी अध्यक्ष अजय सराफ, चेयरमेन राजेश शाह, उपाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी एवं सन्नी सलूजा, महेश सोनी, रवि सलूजा, नवनात ऐवले आदि पदाधिकारियों और सदस्यों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और फूलों के गुलदस्ते भेंट कर उनका आदर-सत्कार किया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में उन्होंने दोनों नवनियुक्त उपाध्यक्षों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में ‘कैट’ (CAIT) के राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा और बिलासपुर कैट के अध्यक्ष हीरानन्द जयसिंह, भी शामिल हुए सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष ने इस अवसर पर खुशी जताते हुए कहा कि दिलीप खंडेलवाल और सुरेंद्र अजमानी का प्रदेश स्तर पर चुना जाना पूरे बिलासपुर शहर के लिए बेहद गर्व का विषय है।
इस स्वागत कार्यक्रम में कैट कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, , प्रमोद वर्मा अनिल गुप्ता, हरदीप सिंह होरा , प्रवीण सलूजा , संतोष पांडे सहित सराफा एसोसिएशन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सम्मानित सदस्य गण मौजूद रहे। सभी ने कैट नव नियुक्त पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
