बिलासपुर। सावन महोत्सव के पावन अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जिला कार्यालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना एवं शिवलिंग का रुद्राभिषेक विधि-विधान से किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनुराग वाजपेई के नेतृत्व में किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं सहित अन्य श्रद्धालु भी शामिल हुए। सभी ने भगवान शिव की आराधना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की
रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। अधिवक्ताओं ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ भगवान शिव का पूजन किया तथा सावन मास की महिमा का स्मरण करते हुए समाज एवं देश की खुशहाली की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनुराग वाजपेई, विवेक पांडे, श्वेता शास्त्री, धनंजय सिंह, राधा रजक, शंकर चतुर्वेदी, श्रीमती सविता शास्त्री, मनोज सिंह ठाकुर, सचिन दीघृस्कर, श्रीमती हेमलता साहू, श्रीमती प्रतिज्ञा सिंह, सुश्री अनुश्री राजपूत, गौरव चंद्राकर, पप्पू साहू एवं रोहित हंसपाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विश्व कल्याण, सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। इसके पश्चात मंदिर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।
रोहित हंसपाल ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। सावन महोत्सव के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने अधिवक्ता समुदाय में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एवं आपसी सद्भाव की भावना को भी मजबूत किया।
भवदीय
विजय दुसेजा
