रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग, रायपुर द्वारा आयोजित “नारी शक्ति सम्मान–2026” से बिंदु सिंह कछवाहा को सम्मानित किया गया। महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व, नवाचार एवं समाज के प्रति समर्पित प्रयासों के क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मान के माध्यम से प्रतिष्ठित पहचान मिली।
सम्मान प्राप्त होने पर बिंदु सिंह कछवाहा ने इसे अपने लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं अविस्मरणीय क्षण बताया। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग एवं समस्त आयोजकगण के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सम्मान की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब कर्मों की ऊंचाई सम्मान से आगे बनी रहे। उनके अनुसार यह सम्मान केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नए दायित्व का आह्वान है।
बिंदु सिंह कछवाहा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में उनकी यात्रा निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने आगे भी दृढ़ संकल्प और व्यापक दृष्टि के साथ समाजहित में कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
“नारी शक्ति सम्मान–2026” उनके सामाजिक एवं रचनात्मक प्रयासों को मिली महत्वपूर्ण पहचान के रूप में देखा जा रहा है।
