बिलासपुर। महामाया नगर चौक-वेयर हाउस रोड पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग पर नगर निगम एवं जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। स्पीड ब्रेकर लगाए जाने के बाद सिंधु जनजागरण संघर्ष समिति और क्षेत्रवासियों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
समिति और क्षेत्रवासियों द्वारा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उक्त स्थान पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की गई थी। मांग का उद्देश्य तेज रफ्तार वाहनों की गति पर नियंत्रण और भविष्य में होने वाली दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकना बताया गया।
इस मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष भारत कश्यप, समिति सचिव मनीष गुरुवाणी, मनीष लाहौरानी, रवि बजाज, गनी बॉस, छाया कांग्रेस पार्षद रिया गंगवानी, छाया पार्षद संतोष ढीमर, मोहन सामनानी, विकास सामनानी, सुजुकी सुनील चंद्रा, राहुल माणिकपुरी, करण कुर्रे, डागा यादव, भरत निर्मलकर, रितेश सिंह, राजा ढीमर, पिंकु यादव और प्रहलाद सहित अन्य क्षेत्रवासियों ने आवाज उठाई थी।
मांग पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा महामाया नगर चौक-वेयर हाउस रोड पर स्पीड ब्रेकर लगाया गया। समिति एवं क्षेत्रवासियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़ी उनकी उचित मांग पर कार्रवाई किया जाना जनहित में महत्वपूर्ण कदम है।
स्पीड ब्रेकर लगाए जाने के बाद सभी ने नगर निगम एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। समिति ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी आमजन और सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर इसी तरह आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
