बिलासपुर। शहर में आज आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सद्भ भावना का संदेश देने के उद्देश्य से संयुक्त प्रशासन एवं विभिन्न धर्मों के सामाजिक बंधुओं द्वारा शांति सद्भ भावना मार्च निकाला गया। मार्च का शुभारंभ नेहरू चौक से हुआ, जिसमें कलेक्टर संजय अग्रवाल जी, पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह जी, आयुक्त प्रकाश सर्वे जी सहित प्रशासनिक अधिकारियों और शहर के विभिन्न धर्मों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने सहभागिता की।
शांति सद्भभावना मार्च के सिटी कोतवाली थाना के सामने पहुंचने पर गार्गी फाउंडेशन द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मार्च में शामिल सभी लोगों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा पेयजल और नमकीन वितरित कर आत्मीयता का परिचय दिया गया।
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व गार्गी फाउंडेशन के सचिव रवि साहू जी एवं राजेंद्र गुप्ता जी ने किया। कार्यक्रम में सोनिया साहू जी सहित गार्गी फाउंडेशन की पूरी टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही और मार्च में शामिल लोगों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
इस अवसर पर बिंदु सिंह कच्छवाहा जी के नेतृत्व में भी सहभागिता रही। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देखने को मिला।
शांति सद्भभावना मार्च ने शहरवासियों को यह संदेश दिया कि बिलासपुर की पहचान आपसी भाईचारे, एकता और सद्भभावना से है तथा सभी धर्मों और समुदायों को मिल-जुलकर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए आगे आना चाहिए।
