शनि देव की जयंती पर पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया

बिलासपुर तखतपुर–::— शनि देव की जयंती पर आज मां महामाया मंदिर परिसर में विराजित भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं के द्वारा शनि जयंती श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही भक्त भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचे और उन्हें तिल तेल से अभिषेक किए तथा काली वस्तुओं भगवान शनिदेव को अर्पित किये। काला उड़द, काला छाता,काले वस्त्र, सहित अन्य वस्तु भगवान शनिदेव को अर्पित की और सुख समृद्धि की कामना किये। हर वर्ष जेठ अमावस्या को भगवान शनि देव की जयंती मनाई जाती है। जिसमें भगवान शनि देव प्रिय वस्तु अर्पित कर उन्हें अपने प्रकोप से बचाने की कामना करते हैं। महामाया मंदिर परिसर में भगवान शनि देव की मूर्ति स्थापित है जहां पर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से पूजा अर्चना किया गया और प्रसाद वितरित किए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष जितेंद्र पांडेय सहित जितेंद्र शुक्ला, टेकचंद कारड़ा, राकेश मंदानी, बृजपाल सिंह हूरा, राजेंद्र गिरी गोस्वामी सहित अन्य उपस्थित रहे। तखतपुर संवाददाता संतोष ठाकुर कि रिपोर्ट