बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में काजल हिंदुस्तानी ने ठाकुर राम सिंह के समर्थन में बयान देते हुए प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।? उन्होंने ठाकुर राम सिंह के खिलाफ दर्ज धाराओं को लेकर दावा किया कि “उनके ऊपर जितनी भी धाराएं लगाई गई हैं, वे सभी झूठी हैं।”?
काजल हिंदुस्तानी ने स्थानीय जनता से अपील करते हुए कहा कि इस कठिन समय में ठाकुर राम सिंह के साथ खड़े रहें, ताकि उनका मनोबल बना रहे। उनके इस बयान के बाद ठाकुर राम सिंह से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
कौन हैं काजल हिंदुस्तानी?
काजल हिंदुस्तानी सार्वजनिक वक्ता के रूप में सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और सामाजिक विषयों पर अपने मुखर विचारों के लिए जानी जाती हैं। वे सनातन धर्म की रक्षा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सार्वजनिक मंचों से अपनी बात रखती रही हैं।
बिलासपुर में ठाकुर राम सिंह के समर्थन में दिए गए उनके बयान से स्थानीय स्तर पर सामाजिक और राजनीतिक चर्चा भी तेज हुई है। हालांकि, ठाकुर राम सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोपों और दर्ज धाराओं की वास्तविकता का अंतिम निर्धारण संबंधित जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से ही होगा।
