नागपुर। धर्म रक्षक दल नागपुर द्वारा मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को रात्रि 7:30 बजे ‘हनुमान अंश’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस अवसर पर करीब 380 लोगों ने फिल्म देखी।
धर्म रक्षक दल ने कहा कि सनातन धर्म की संस्कृति, संस्कारों और अपने महापुरुषों के जीवन एवं आदर्शों से हर हिंदू को परिचित होना चाहिए। संगठन का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है, ताकि उनमें अपने धर्म और भगवान के प्रति आस्था एवं विश्वास मजबूत हो।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों को ऐसी फिल्मों और धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोड़ना आवश्यक है, जिससे वे भारतीय संस्कृति और संस्कारों को समझ सकें तथा अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित हों।
धर्म रक्षक दल ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को ‘हनुमान अंश’ जैसी धार्मिक एवं संस्कारपरक फिल्में जरूर दिखाएं और उन्हें सनातन संस्कृति के मूल्यों से अवगत कराएं।
कार्यक्रम के दौरान ‘जय श्री राम’ और भगवान हनुमान के जयकारों के साथ श्रद्धा एवं उत्साह का वातावरण बना रहा।
