सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सेन समाज की गौरवशाली परंपरा, सामाजिक योगदान और समृद्ध विरासत को नमन किया।
सेन समाज की शक्ति उसकी सामाजिक एकता, सेवा भावना, संगठन और आपसी भाईचारे में निहित है। सद्गुरु सेन जी महाराज के सेवा, भक्ति और समर्पण के विचार हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर शिक्षा को समाज की सर्वोच्च प्राथमिकता बनाने, युवाओं एवं बेटियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने तथा पारंपरिक कौशल को आधुनिक हेयर स्टाइलिंग, कॉस्मेटोलॉजी, ब्यूटी एवं वेलनेस जैसे नए अवसरों से जोड़कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया।
सद्गुरु सेन जी महाराज की जय!
