बिलासपुर (Bilaspur) में गरबा प्रमोशन के लिए बनाए गए एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वायरल बताए जा रहे इस वीडियो में एक युवती के हाथ में पिस्टलनुमा हथियार नजर आ रहा है। हालांकि यह हथियार असली है या खिलौना, इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इसकी वास्तविकता अब पुलिस जांच का विषय बन गई है।
बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रही युवती स्वयं को मेकअप आर्टिस्ट बताती है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर गरबा परिधानों से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें मौजूद हैं। इनमें कुछ वीडियो में युवतियों के धूम्रपान करने और युवकों के साथ बाइक पर बैठकर गरबा पास के प्रमोशन से जुड़े दृश्य भी बताए जा रहे हैं।
इन सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है और धार्मिक भावनाएं आहत होने की आशंका जताई है। वहीं, वीडियो पोस्ट करने वालों की ओर से कथित तौर पर यह स्पष्ट किया गया है कि पिस्टल खिलौना है, जबकि धूम्रपान को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताने के उद्देश्य से वीडियो में दिखाया गया था।
अब अहम सवाल यह है कि वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार वास्तव में क्या है और पूरे मामले में किसी कानून का उल्लंघन हुआ है या नहीं? इसका जवाब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा मामले को लेकर जांच और कार्रवाई की मांग की जा रही है। फिलहाल किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना उचित नहीं होगा, जब तक पुलिस जांच में तथ्य सामने नही आ जाता है
यह खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है हमर संगवारी इस खबर की पुष्टि नहीं करता है
