संगठन को नई दिशा देने के साथ व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को देंगे प्राथमिकता
बिलासपुर/चकरभाठा। चकरभाठा क्षेत्र के
व्यापारियों को संगठित करने और उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने की दिशा में चकरभाठा चेंबर ऑफ कॉमर्स का गठन किया गया है। संगठन की ओर से सफल व्यवसायी हंसमुख व्यक्ति तत्व के धनी मिलनसार अशोक जोतवानी को चकरभाठा चेंबर ऑफ कॉमर्स का प्रथम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चकरभाठा व्यापारियों में खुशी की लहर
अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर अशोक जोतवानी ने प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी, जिला अध्यक्ष भागचंद बजाज सहित चेंबर ऑफ कॉमर्स की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं को समझना तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि चकरभाठा क्षेत्र में व्यापारियों के बीच संगठनात्मक एकता को मजबूत करते हुए सभी व्यापारियों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया जाएगा। व्यापार जगत से जुड़े विभिन्न विषयों को संबंधित विभागों और प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा, ताकि व्यापारियों को आवश्यक सुविधाएं और सहयोग मिल सके।
इस अवसर पर चेंबर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी प्रदेश अध्यक्ष,
भागचंद बजाज एवं पूरी टीम ने अशोक जोतवानी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने श्री झूलेलाल मंदिर पहुंचकर माथा टेका संत सांई लाल दास जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में पूज्य सिंधी पंचायत चकरभाठा के मुखी सुरेश फोटानी, कन्हैया मोटवानी, दीपक भक्ततानी, सुनील सिरवानी, गौतम जोतवानी सहित क्षेत्र के व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
हमर संगवारी परिवार की ओर से भी भाई अशोक को बहुत-बहुत बधाइयां एवं शुभकामनाएं दि
