चकरभाठा में 12 एवं 13 अक्टूबर को जमेगा गरबा-डांडिया का रंग
बिलासपुर। चकरभाठा में नवरात्रि के पावन अवसर पर “सिंधी रास गरबा एवं डांडिया नाइट” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय यह कार्यक्रम 12 एवं 13 अक्टूबर को पूज्य सिंधी धर्मशाला, झूलेलाल मंदिर के पीछे, चकरभाठा में आयोजित होगा।
आयोजक विनोद चावला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार कार्यक्रम में गरबा एवं डांडिया के साथ सिंधी एवं भारतीय संस्कृति की रंगीन झलक देखने को मिलेगी। आयोजन को लेकर युवाओं और समाज जनों में खासा उत्साह है। कार्यक्रम में आकर्षक पारंपरिक परिधानों के साथ गरबा-डांडिया की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी।
कार्यक्रम में गायक विनोद चावला एवं सुनील मलघानी अपनी प्रस्तुतियों से गरबा प्रेमियों का मनोरंजन करेंगे। आयोजन समिति ने सभी समाज जनों एवं गरबा प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
स्थान: पूज्य सिंधी धर्मशाला, झूलेलाल मंदिर के पीछे, चकरभाठा
दिनांक: 12 एवं 13 अक्टूबर
आयोजक: आयोजन समिति
मुख्य आकर्षण: सिंधी रास गरबा, डांडिया नाइट एवं लाइव गायन प्रस्तुति
पूरे कार्यक्रम का सोशल मीडिया मैं लाइव प्रसारण किया जाएगा एवं प्रिंट मीडिया में खास कवरेज दी जाएगी
मीडिया पार्टनर हमर संगवारी, सिंधु संगम मीडिया, छत्तीसगढ़ भास्कर,
अन्य कई मीडिया ग्रुप जुड़े रहेंगे तो हो जाइए तैयार इस बार भी धमाल मचाने के लिए चक्कर भाटा में यह पूरा आयोजन सिंधी समाज के निशुल्क फ्री फ्री रहेगा लिए रहेगा
