स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर घोषित किए गए राष्ट्रपति पुलिस पदक (President’s Police Medal) की प्रतिष्ठित सूची में इंदौर शहर से एकमात्र नाम एसीपी विजय चौधरी जी को शामिल किया ।
37 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा: विजय चौधरी जी 14 जुलाई 1990 को मध्य प्रदेश पुलिस में बतौर उपनिरीक्षक (Sub-Inspector) भर्ती हुए थे। अपने करीब 37 साल के लंबे कार्यकाल में उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियों को कई शहरों ,कस्बों में निष्ठापूर्वक निभाया।
गृह मंत्रालय द्वारा श्री विजय कुमार जी को यह सम्मान उनकी सराहनीय और उत्कृष्ट सेवाओं (Meritorious Service) के लिए दिया गया ।
वर्तमान में इंदौर में पदस्थ होने से इंदौर के नाम को गौरान्वित करने वाले , स्वभाव से सरल, मिलनसार मंद मंद मुस्कराहट वाले, जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर ACP साहब के महाराजा अग्रसेन चौराहे पर स्थित कार्यालय में
स्वामी प्रीतम दास गोविंदराम परमार्थिक संस्थान स्वामी प्रीतमदास सभागृह, सिंधी कॉलोनी द्वारा आज सम्मान किया गया ।
